क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। नगर पालिक निगम बिलासपुर के कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने मंगलवार को दृष्टि सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जनहित और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। सुशासन तिहार और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर बैठक में सुशासन तिहार-2026 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी आवेदनों का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण किया जाए तथा आवश्यक प्रकरणों में प्रस्ताव शासन को जल्द भेजे जाएं। साथ ही निदान-1100 सहित अन्य जनशिकायत पोर्टलों पर लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। 30 जून तक संपत्ति कर पर 6त्न छूट निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर 30 जून तक जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आयुक्त ने नागरिकों से समय पर कर भुगतान कर लाभ लेने की अपील की। बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई अनिवार्य मानसून को देखते हुए नाला-नाली सफाई व्यवस्था, जलभराव रोकथाम और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से पहले सभी सफाई कार्य अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। इंजेक्ट वेल का काम 30 जून तक पूरा करने के निर्देश पेयजल संकट निवारण के लिए चल रहे इंजेक्ट वेल निर्माण कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। स्वच्छ भारत मिशन 2026 के तहत कचरा प्रबंधन पर जोर बैठक में स्वच्छ भारत मिशन 2026 (स्ङ्खरू एक्ट) के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने और नियमों के अनुरूप कचरे के निपटान के निर्देश दिए गए। विभिन्न योजनाओं और पोर्टलों की समीक्षा कमिश्नर ने बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की, जिनमें शामिल हैं— पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृक्षारोपण अभियान, सीएम घोषणा कार्य, मिशन कर्मयोगी पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन-1076, ई-ऑफिस, ऑनलाइन सीआर और बायोमेट्रिक उपस्थिति। उन्होंने सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश बैठक में शहर के कई विकास प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं— साइंस कॉलेज परिसर में गेट एवं ग्राउंड विकास, मुक्तिधाम उन्नयन, सियान सदन निर्माण, स्मृति वन सौंदर्यीकरण, पुलिस स्टेडियम उन्नयन, बहतराई स्टेडियम में रेस्ट हाउस निर्माण, विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड कार्य। इन सभी कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तेज आयुक्त के निर्देश पर गुरु घासीदास (गुरू गौर) कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। राजस्व वसूली और पारदर्शिता पर जोर बैठक में राजस्व वसूली, संपत्ति कर, बाजार एवं संपदा शाखा, भवन अनुमति, निर्माण कार्यों की प्रगति और निविदा प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 30 जून तक इंजेक्ट वेल कार्य पूर्ण करने के निर्देश, संपत्ति कर पर 6त्न छूट योजना लागू, बारिश से पहले नाला सफाई अनिवार्य, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई शुरू, सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, विकास कार्यों के प्रस्ताव तेजी से तैयार करने पर जोर। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनोज राज 11 जून 2026