क्षेत्रीय
11-Jun-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) के अंतर्गत गुरूवार को संभागीय मुख्यालय पर साई कृष्णा हिल व्यू रिसोर्ट नर्मदापुरम में एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास, श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने की। कार्यशाला में संभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा जिला/परियोजना समन्वयक (पोषण अभियान) को विकसित भारत@2047, MMBASK प्रोग्राम, NFHS एवं PT डेटा विश्लेषण, सक्षम आंगनवाड़ी, ECCE गतिविधियां, पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मिशन शक्ति, पोषण संबंधी घटक, वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। AIIMS भोपाल की टीम से श्री मनोज चौहान ने कुपोषण की वर्तमान स्थिति, NFHS-6 के आंकड़ों और कुपोषण उन्मूलन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं मिशन नींद (रॉकेट लर्निंग) भोपाल की टीम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षण (ECCE) को प्रभावी बनाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 जून 2026