क्षेत्रीय
11-Jun-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सीडबॉल अभियान के तहत केसला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चौकीपुरा के कास्दारैयत गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम (राजस्व) इटारसी, सीईओ जनपद पंचायत केसला, सरपंच, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, प्रशिक्षु अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणजनों ने मिलकर नीम, जामुन, करंजी और महुआ के बीजों को खाद-मिट्टी के साथ मिलाकर 130 से अधिक सीडबॉल तैयार किए और वृक्षारोपण किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 जून 2026