क्षेत्रीय
11-Jun-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस)। विधायक नर्मदापुरम की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से नर्मदापुरम एवं इटारसी क्षेत्र के 02 हितग्राहियों को आर्थिक एवं शिक्षा सहायता के लिए 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर श्रीमती आरती ग्राम जासलपुर जिला नर्मदापुरम को 10 हजार रूपये एवं आतिश कुमार निवासी वार्ड क्र 11 गरीबी लाईन इटारसी को 22 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 जून 2026