क्षेत्रीय
11-Jun-2026


*चक्रतीर्थ पर 45 फीट ऊंचे सुदर्शन चक्र के निर्माण का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए* उज्जैन (ईएमएस)। चक्रतीर्थ पर नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 70 लाख की लागत से सुदर्शन चक्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है सुदर्शन चक्र लगभग 45 फीट ऊंचा रहेगा जो की चक्रतीर्थ पर मुख्य आकर्षण रहेगा गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा प्रचलित सुदर्शन चक्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की गति बढ़ाई जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए ताकि जो समय अवधि निर्माण कार्य की है इस अवधि में पूर्ण हो साथ ही पेडस्टल के साथ साथ सुदर्शन चक्र का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 11 जून 2026