क्षेत्रीय
11-Jun-2026


उज्जैन (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए शहर में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य के साथ-साथ मार्ग चौड़ीकरण के कार्य भी चल रहे हैं इसी के साथ रामघाट छोटी रपट पर भी पुलिया का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रचलित है जिसमें नगर निगम पीएचई विभाग द्वारा पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है उक्त कार्य का निरीक्षण गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जल कार्य विभाग के प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में किया गया* *पाइपलाइन शिफ्टिंग के अंतर्गत सीवर और वाटर सप्लाई की पाइपलाइन को छोटी रपट से शिफ्ट किया जाएगा जिससे 800 एमएम डाया, 600 एमएम डाया एवं 300 एमएम डाया की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है वर्तमान में पाइपलाइन शिफ्टिंग हेतु स्टैंड बनने का कार्य पूर्णता की ओर है शीघ्र ही पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाएगा महापौर द्वारा निर्देशित किया कि समय से कार्य को पूर्ण करें* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 11 जून 2026