क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


सागर (ईएमएस)। सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अज्ञात युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को रात्रि लगभग 1:45 बजे युवती को घायल हालत में शासकीय अस्पताल बीना में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उसी दिन रेफर कर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि युवती को अस्पताल पहुंचाने वाले जीआरपी बीना के आरक्षक क्रमांक 203 संदीप यादव हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बीना रेलवे स्टेशन क्षेत्र की है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उसकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त युवती के संबंध में गुमशुदगी दर्ज हो अथवा किसी व्यक्ति को उसकी पहचान, परिजनों या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संपर्क नंबर : कंट्रोल रूम / पीसीआर सागर – 9479997610 पुलिस चौकी बीएमसी सागर – 9977131333 जीआरपी बीना पुलिस ने नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि युवती की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। निखिल सोधिया/ईएमएस/11/06/2026