क्षेत्रीय
11-Jun-2026


75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान दमोह (ईएमएस)। नामदेव समाज जिला दमोह द्वारा आगामी 17 जून 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम सभागार, तीन गुल्ली दमोह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नामदेव समाज जिलाध्यक्ष राजकुमार राजू नामदेव ने बताया कि यह कार्यक्रम उन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में घोषित कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। आदर्श नामदेव समाज (दमोह) द्वारा ऐसे सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। समारोह में जिले भर के पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीयन कराएं। चयनित विद्यार्थियों को उनका सम्मान सीधे प्रदान किया जाएगा। फॉर्म प्राप्ति एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्न पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं राजकुमार नामदेव (अध्यक्ष), ब्रजेश कुमार नामदेव (सचिव), ओमप्रकाश नामदेव, विवेक नामदेव, संदीप नामदेव (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी। नामदेव समाज ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ईएमएस/मोहने/ 11 जून 2026