क्षेत्रीय
नरसिंहपुर (ईएमएस)। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन नरसिंहपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल की ओर से नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस श्री अरूण तिवारी शुक्रवार 12 जून को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। पंचायतों/ नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 की समीक्षा करेंगे। प्रेक्षक श्री तिवारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद पंचायत और नगरीय निकायों की बैठक लेंगे। ईएमएस/ राहूल वासनिक/ 11 जून 2026