क्षेत्रीय
11-Jun-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस)। . जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन नरसिंहपुर के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला स्तरीय रोजगार/ अप्रेंटिसशिप और रोजगार अवसर के लिए युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 15 जून को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाबई चीचली में प्रात: 10:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के ऋण वितरण पत्र जारी किए जाएंगे। विभागों के द्वारा स्वरोजगार मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ- साथ विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा अभ्यर्थियों का यन कर निजी प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। जिले के विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं से कहा गया है कि वे अपनी कम्पनी, शोरूम और अन्य प्रतिष्ठित निजी संस्थाओं के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है तो वह भी मेला स्थल पर अपना स्टॉल लगाकर आवश्यकतानुसार बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चयन कर सकते हैं। ईएमएस/ राहूल वासनिक/ 11 जून 2026