हाथरस (ईएमएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सिकन्दराराऊ द्वारा वार्ड संख्या-7 नौखेल चौक में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मोहल्लावासियों से एलईडी लाइट, हैंडपंप, साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।मोहल्लावासियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए उनका लाभ मिलने पर संतोष व्यक्त किया। शिविर में प्राप्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता जलकल तथा सभासदगण उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 जून 2026