क्षेत्रीय
11-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान 60 वर्षीय यादराम पुत्र मावसीराम निवासी कस्बा मेंडू, हाथरस जंक्शन के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार यादराम लंबे समय से रेलवे स्टेशन के आसपास जूते-चप्पलों की मरम्मत का कार्य कर जीवनयापन कर रहे थे। वह अविवाहित थे और क्षेत्र में शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पहचान होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पुष्टि की। परिजनों ने किसी प्रकार के विवाद या संदिग्ध परिस्थितियों से इनकार करते हुए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 जून 2026