हाथरस (ईएमएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत मेंडू द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं, नगर विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सैना, सभासद प्रतिनिधि चौतन्य उपाध्याय, मदन मोहन सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 जून 2026