हाथरस (ईएमएस)। मुरसान कस्बे में रेलवे फाटक संख्या 324-सी के पास देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रयागराज से भूसी लेकर कोसी (मथुरा) जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार और रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गया।ट्रक चालक रविंद्र, निवासी नगला टीका, ने बताया कि मुरसान क्षेत्र में पहुंचने पर उसे नींद आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। हालांकि ट्रक रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंचा, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।वहीं ट्रैक के आसपास झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 जून 2026