पत्रकारों की आवाज को बुलंद करना होगी प्राथमिकता: मयंक वशिष्ठ - मयंक वशिष्ठ को हाथरस की कमान सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी हाथरस (ईएमएस)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी के निर्देशानुसार संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने हाथरस जनपद की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मयंक वशिष्ठ को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन नेतृत्व ने मयंक वशिष्ठ को हाथरस जनपद में संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों को एकजुट करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और शासन स्तर पर प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा युवा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का दायित्व भी दिया गया है। मयंक वशिष्ठ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मयंक वशिष्ठ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे एवं प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा। मयंक वशिष्ठ ने कहा कि हाथरस में संगठन को और सभी पत्रकार साथियों के साथ अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पत्रकार हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से सामने लाना है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन को को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत बनाने और पत्रकार एकता की अपील की। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 11 जून 2026