लेख
12-Jun-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, त्रियोदशी, शनिवार, कृतिका नक्षत्रे, शुभ योगे, वल करणे, वृष की चंद्रमा, भद्रा 20/34 चर्तुदर्शी व्रत, सर्वार्थ सिद्ध योग 46/41तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलप्रद होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक बड़ा ही बुद्धिमान, योग्य, बुद्धिमान पंडित, लेखक, कवि, उत्तम प्रकृति, विद्या-बुद्धि का दाता, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, नीति निपुर्ण, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी संगठक, बड़ा कलाकार, उद्यमी होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्र सुख वर्धक होंगे, प्रयत्नशीलता तथा सफलता से लाभ होगा। वृष राशि :- समय पर सोचे कार्य बनेंगे, कार्य तत्परता से लाभ अवश्य ही होगा। मिथुन राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक होगा, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी। कर्क राशि :- परिश्रम में सफलता सम्भव है, सोच-समझ कर कार्य करें। सिंह राशि :- कार्य वृत्ति में सुधार, चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन अवश्य बनेंगे। कन्या राशि :- परिश्रम करने पर भी सफलता दिखायी न देवे, कार्य स्थगित रखना ठीक होगा। तुला राशि :- कुछ लोगों से मेल-मिलाप सम्भव, कार्य क्षमता अनुकूल अवश्य होगी। वृश्चिक राशि :- स्वास्थ नरम, चोटादि का भय होगा, मनोबल उत्साहवर्धक होगा। धनु राशि :- कार्य कुशलता से संतोष, दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार होगा, ध्यान रखें। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, इष्ट मित्रों से परेशानी, धोखे से बचें। कुंभ राशि :- कार्य-व्यावसाय गति मंद होते हुए भी साधन सम्पन्नता बनकर कार्य होगा। मीन राशि :- विघटनकारी तत्व परेशान करें, अनायास कुछ बाधायें बन जायेंगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका