व्यापार
12-Jun-2026
...


- घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में कीमती धातुओं में जोरदार बढ़ोतरी नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित परमाणु समझौते की उम्मीदों ने सोने और चांदी के वायदा भावों को पंख दे दिए हैं। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव कम होने की संभावना के चलते शुक्रवार को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में इन कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर बुलियन की ओर बढ़ा है। घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 1,663 रुपये की शानदार तेजी के साथ 1,50,595 रुपये के भाव पर खुला। यह अपने पिछले बंद भाव 1,48,932 रुपये से काफी ऊपर था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 1,386 रुपये की मजबूती के साथ 1,50,318 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि दिन के उच्चतम स्तर 1,50,600 रुपये को भी छू चुका था। गौरतलब है कि इस साल सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। चांदी के वायदा भावों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 3,123 रुपये की तेजी के साथ 2,42,776 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले बंद भाव 2,39,653 रुपये से काफी अधिक था। फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 3,826 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,479 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। दिन के कारोबार में चांदी ने 2,44,817 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इस साल चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर को छुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भावों में तेज उछाल दर्ज किया गया। कॉमेक्स पर सोना 4,234.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला, जो पिछले 4,114 डॉलर प्रति औंस के बंद भाव से काफी अधिक था। फिलहाल यह 100.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,214.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 67.49 डॉलर पर खुले और फिलहाल 3.12 डॉलर की बढ़त के साथ 67.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ है। सतीश मोरे/12जून ---