- रुपया गुरुवार को 60 पैसे टूटकर 95.85 पर बंद हुआ था मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 65 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.20 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत देने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 95.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 65 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 60 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.85 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.75 पर रहा। सतीश मोरे/12जून ---