12-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की भूमिका को लेकर अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश के परिवर्तन को गति देने वाला एक सशक्त इंजन बनकर उभरी है। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का विस्तृत विवरण देश के सामने रखा। बताया कि उनकी सरकार राजधानी को विकसित दिल्ली बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे और तेजी देने के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सामने महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय मांगें भी रखीं। वर्ष 2025 से दिल्ली सरकार का पब्लिक अकाउंट अलग हो गया है। पहले दिल्ली सरकार के विभागों और उपराज्यपाल कार्यालय से जुड़े कुछ फंड एक ही सामान्य खाते में होते थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026