नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत पर दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। राठी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि राठी ने हिंदी देवी-देवताओं को लेकर एक अपमानजनक वीडियो अपलोड और पब्लिश की है। शिकायतकर्ता अमिता सचदेवा ने आरोप लगाया है कि वीडियो में सनातन धर्म का अपमान, हिंदू धर्मग्रंथों को गलत तरीके से पेश करना, हिंदू-विरोधी भावनाएं फैलाना और धार्मिक अशांति भड़काना शामिल है। ये सभी गंभीर अपराध हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026