12-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सांस फूलने की गंभीर समस्या के कारण लेटने के बजाय बैठकर सोने को मजबूर 57 वर्षीय मरीज का एम्स चिकित्सकों ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी के सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया है। अब वह लेटकर अच्छी नींद ले पा रहे हैं। एम्स चिकित्सकों के अनुसार, मरीज एओर्टिक वाल्व रोग से पीड़ित था। मरीज के हृदय की पंपिंग क्षमता (खून को पंप करने की क्षमता) मात्र 15 प्रतिशत ही थी, जबकि सामान्य रूप से यह 55 से 70 प्रतिशत के बीच होती है, जबकि वजन 135 किलोग्राम था। ऐसे में ओपन हार्ट सर्जरी करना बड़ा जोखिम था। इसलिए एम्स चिकित्सकों ने उपचार के लिए टावी पद्धति का उपयोग किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026