क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्री 24 अवतार मंडल द्वारा मंगलेश्वर महादेव मंदिर देपालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस दौरान देपालपुर विधायक मनोज निर्भय सिंह पटेल भी मौजूद रहें। महा आरती पश्चात श्री 24 अवतार मंडल के अध्यक्ष देवकरण दरबार, महामंत्री सत्यनारायण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष महेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा, पार्षद विमल यादव, विधायक प्रतिनिधि ईश्वरी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम ठाकुर, महेश पटेल, पार्षद मोरसिंह नागर आदि ने सूरजकुंड की सफाई कर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026