राज्य
12-Jun-2026


गुना(ईएमएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गुना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारतीय यादव महासभा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। संगठन ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई है। महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। नंदिनी परसाई \१२ जून २०२६