राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी रिंग रोड पर अत्यधिक यातायात भार वाले चौराहों में से एक मधुबन चौक जल्द ही सिग्नल फ्री हो जाएगा। मधुबन चौक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन चालकों को अब 150 सेकंड के ठहराव साथ-साथ यातायात जाम में फंसने की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। मधुबन चौक के साथ ही पीतमपुरा स्थित लाला जगत नारायण मार्ग पर आशियाना चौक को सिग्नल फ्री किए जाने की याेजना है। दोनों चौक को सिग्नल फ्री कर तीन यू-टर्न से होकर यातायात आवागमन होगा। मधुबन चौक पर सरोज अस्पताल के सामने यू-टर्न बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026