राज्य
भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए नया नियम लागू किया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद अगले 5 कार्य दिवसों तक दस्तावेज जमा करने पर 3 हजार रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद भी दस्तावेज जमा नहीं करने पर नाम निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि आयोग एक अंतिम अवसर भी देगा, जिसमें अभ्यर्थी 10 कार्य दिवसों के भीतर 25 हजार रुपये शुल्क जमा कर दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। आयोग का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकना है। नंदिनी परसाई \१२ जून २०२६