राज्य
12-Jun-2026


- खाली पदों को भरेंगे राजा बाबू सिंह भोपाल(ईएमएस)। रेलवे पुलिस में लंबे समय से खाली पड़े एक हजार से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेल डीजी राजा बाबू सिंह ने इस संबंध में डीजीपी को नोटशीट भेजकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। वर्ष 2028 के सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को देखते हुए रेलवे पुलिस बल में पर्याप्त जवानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और संचालन पर असर पड़ रहा है। भर्ती में देरी होने पर नए जवानों के प्रशिक्षण और तैनाती के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। नोटशीट में जल्द स्वीकृति देकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया गया है। सबसे अधिक रिक्तियां भोपाल, इंदौर और जबलपुर रेल पुलिस इकाइयों में बताई जा रही हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। नंदिनी परसाई \१२ जून २०२६