राज्य
12-Jun-2026


- बैल के भोजन में 10 लीटर दूध, बादाम, अंजीर, मक्खन और स्पेशल लड्डू खिलाते हैं बैतूल (ईएमएस)। बैतूल जिले के सतवास में आयोजित राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ में ‘शेरा’ और ‘शांतनु’ नाम की बैलों की जोड़ी ने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस जोड़ी में शामिल बैल ‘शेरा’ की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जाती है, लेकिन अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमता के दम पर वह अब तक मालिक को 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई करा चुका है। बैलगाड़ी दौड़ के कई बड़े मुकाबलों में जीत हासिल कर शेरा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। शेरा की फिटनेस और ताकत बनाए रखने के लिए उसके खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उसे रोजाना करीब 10 लीटर दूध पिलाया जाता है। इसके अलावा बादाम, अंजीर, मक्खन और देसी घी से बने विशेष लड्डू भी खिलाए जाते हैं। बैल की नियमित मालिश और देखभाल की जाती है, जिससे उसकी ऊर्जा और फुर्ती बनी रहे। ग्रामीण खेलों और बैलगाड़ी दौड़ के शौकीनों के बीच शेरा आज एक सितारे की तरह लोकप्रिय हो चुका है। उसकी सफलता पशुपालकों के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी हुई है। नंदिनी परसाई \१२ जून २०२६