राज्य
12-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ाने भरने के लिए तैयार इंडिगो की फ्लाइट को बम की सूचना पर अंतिम समय में टेक ऑफ से रोक दिया गया। विमान को रनवे से वापस एप्रन में लाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप और अफरातफरी मच गई जब टेक ऑफ के लिए तैयार इंडिगो के विमान में बम की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर आ गईं और विमान को रनवे से दोबारा एप्रन में लाया गया। यात्रियों को विमान से उतारने के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। सघन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस दौरान विमान के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विमान में 180 यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार इंडिगो का विमान 180 यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार था। सुबह करीब 10:45 बजे उसे टेकऑफ करना था। सभी यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे और विमान उड़ान भरने की अंतिम तैयारियों में था। इसी दौरान विमान के केबिन क्रू (चालक दल) को विमान के अंदर ही एक संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना मिली। एक सूत्र ने बताया कि विमान के भीतर बने शौचालय की जांच में एक टिशू पेपर मिला। इस पर अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में बम लिखा हुआ था। इस पर्ची को देखते ही क्रू मेंबर्स के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा अधिकारियों को दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026