राष्ट्रीय
12-Jun-2026


-विवाद बढ़ा तो देने लगे सफाई कहा- वो तो एक साधारण स्टाफ था गयाजी,(ईएमएस)। बिहार में बीजेपी विधायक की जुबान फिसली गई जिस पर विवाद शुरू हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि एक जनप्रतिनिधि इतनी गंदी गाली दे रहा है। सोशल मीडिया में गयाजी जिले के वजीरगंज से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मां- बहन की गंदी गाली देते नजर आ रहे हैं। भरी सभा में मंच से वे गाली दे रहे हैं। सामने लोग बैठे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने साफ कहा कि मैंने उसे इस तरीके से गाली देकर कहा है कि तुम्हें अधिकारी प्रोजेक्ट ऑफिसर किसने बना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो 24 मई, 2026 का बताया जा रहा है। वजीरगंज प्रखंड में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से विधायक के सम्मान में कार्यक्रम रखा था। इस दौरान लोगों ने नाली निर्माण और राजगीर बोधगया मार्ग पर रसलपुर गुमटी के पास बन रहे पुल के निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। उस दौरान विधायक ने एक अधिकारी को गंदी गाली दी। विधायक ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर उन्होंने उस अधिकारी को बुलाया था, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों से आवेदन दिलाने की बात कही। उसके बाद विधायक भड़क गए। वायरल वीडियो में विधायक यह कहा- फोन करके कहा था कि आपको। जब हम चलेंगे बैरिया तो आपको आना होगा, लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की। आज संडे है मुझे छोड़ दीजिए। और कानून का किताब क्या निकाल दिया कि एक अप्लीकेशन उन लोगों से दिया नहीं गया। नाला हम लोग प्रूफ करा देंगे। तब बनाएंगे। हम बर्दाश्त करेंगे अभी नहीं। तुमको किसने बना दिया प्रोजेक्ट ऑफिसर रे .....माध..। इसी टाइप से। किसने बना दिया तुमको। जनता चुनाव जीता के जनप्रतिनिधि को भेजता है। सारे लोग बैरिया से लेके पूरे विधानसभा के लोग वोट देके विधायक बनाते हैं। अब विधायक ने विवाद बढ़ने पर सफाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने बयान से इतर जाकर कहा है कि किसी को गाली नहीं दी है। वो तो एक साधारण स्टाफ था। उसे निर्माण कार्य की जानकारी के लिए बुलाया था। नाला निर्माण की जानकारी लेनी थी। वह मनमानी कर रहा था। इसके बाद हमने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जानकारी दी। वहीं गयाजी के कांग्रेस नेता शशि शेखर ने मीडिया को कहा है कि ये लोग सिर्फ राम-राम करके चुनाव जीत जाते हैं। इनकी मानसिकता ठीक नहीं है। सिराज/ईएमएस 12जून26