राज्य
12-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। अभिनेता सलमान खान ने प्रस्तावित फिल्म “काला हिरण” को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इस फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि यह फिल्म उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है और उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है। मामले की अर्ज़ी आज दिल्ली हाईकोर्ट में मेंशन की गई, जिसके बाद अदालत ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने पर सहमति जताई है। यह सुनवाई न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अदालत में सूचीबद्ध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत अब इस पर विस्तृत सुनवाई करेगी कि क्या फिल्म के निर्माण या रिलीज पर अंतरिम रोक लगाई जानी चाहिए या नहीं। यह मामला फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/जून/2026