मोदी सरकार के 12 स्वर्णिम वर्षों पर एकदिवसीय प्रवास में वृक्षारोपण, जनसंपर्क, युवा संवाद और धार्मिक-सामाजिक सहभागिता के विविध आयोजन शुजालपुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट का एक दिवसीय नगर प्रवास विविध जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप आयोजित इस प्रवास में पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता, जनसंपर्क एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया गया। प्रवास के दौरान शक्ति केंद्र क्रमांक-4 अंतर्गत बूथ क्रमांक-254 स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मपुरी स्थित उद्यान में नीम एवं आंवला जैसे औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान की सफलता में नरहरी पांडे की विशेष भूमिका रही। इसके पश्चात प्रदेश मंत्री भट्ट ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों से संवाद स्थापित किया। दोपहर का भोजन नगर मंत्री दीपक मीणा के निवास पर आयोजित रहा। इसके बाद आनंदम सुपर-50 एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर सार्थक चर्चा हुई। आयोजन की सफलता में संचालक मंडल केदार सिंह राजपूत, आनंद परमार एवं दिलीप यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिनभर चले कार्यक्रमों के पश्चात प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट सिद्ध क्षेत्र जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संध्या आरती एवं दर्शन कर धार्मिक एवं सामाजिक जनों से आत्मीय भेंट की। इसी के साथ उनका एकदिवसीय प्रवास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, देवेंद्र तिवारी, किशोर खन्ना, कौशल कसेरा, अंजू खत्री, मधु मंडलोई, किरण वर्मा, लता राठौड़, माधवी सणस, सपना सिसोदिया, योगेश शिवहरे, भगवान सिंह यादव, पं. प्रवीण जोशी, हेमंत पुष्पद, राहुल सोलंकी, सुनील जैन, राकेश नायक, अमित गोयनका, प्रदीप व्यास, निर्मल राठौर, अभिनंदन जैन, आदर्श कुशवाह, राकेश प्रजापति, मनोज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संगठन द्वारा संचालित जनसंपर्क, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जागरूकता अभियानों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कमल पुष्पद, 12 जून, 2026