राष्ट्रीय
12-Jun-2026


लखनऊ(ईएमएस)। अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान हवा में ही था, तभी टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, फिर लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया। करीब 1 घंटे तक चेकिंग चली। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया। विमान दिल्ली के लिए 2:40 पर रवाना हो गया। इसी विमान से पूर्व आईपीएस बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था। विनोद उपाध्याय / 12 जून, 2026