राष्ट्रीय
12-Jun-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और जम्मू तवी के बीच विशेष किराये पर एक वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैः • ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-जम्मू तवी वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-जम्मू तवी वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 14 जून 2026 (रविवार) को साबरमती से प्रातः 08.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 10.20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट तथा पठानकोट कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी-I टियर, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 09431 की बुकिंग 13 जून, 2026 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेन के समय, ठहराव एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/12 जून