राष्ट्रीय
12-Jun-2026
...


- केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले सुराग के बाद आतंक निरोधी दस्ते ने की कार्रवाई - पाकिस्तानी हैंडलर से मुलाकात कराने वाला भी आरोपी भोपाल(ईएम एस)। केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले सुराग के बाद भोपाल आतंक निरोधी दस्ते ने हनुमानगंज स्थित काजीकैंप से एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राथमिक विवेचना प्रस्तावित अफगानिस्तान यात्रा को लेकर की जा रही है। खबर है कि वह पाकिस्तान के इशारे पर एजेंट बना था। वह पाकिस्तान से संचालित पीएफआई तंजीम मिशन के लिए लड़ाकों के दल को बनाने की मुहिम में जुटा था। एटीएस भोपाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह पिता मोहम्मद फिरोज उम्र 34 साल है। वह काजी कैंप में ही एक डॉक्टर की क्लीनिक में नौकरी करता है। वह कांग्रेस नगर बैरसिया रोड पर रहता है। आरोपी मोहम्मद फराज पाकिस्तान से संचालित एक व्हाट़्स एप गु्रप से जुड़ा था। इस काम में उसका सहयोग नईम अब्दुल्ला ने किया। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद के मदरसे से जुड़ा है। उसने ही पाकिस्तान के हैंडलर से मुलाकात कराई थी। एटीएस ने उसे भी आरोपी बनाया है। मोहम्मद फराज ने बताया कि उसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने पीएफआई तंजीम मिशन 2047 के लिए तैयार किया गया है। उसके जैसे अन्य लोगों को जोड़ने का भी काम चल रहा था। उसको पाकिस्तान जाकर इंडियन मुजाहिद्दीन से लड़ाकों के प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। वहां जाने के लिए उसने पासपोर्ट भी बना लिया था। उसको प्रशिक्षण से संबंधित वीडियो भी मिला था। इस मामले में एसटीएफ थाने में एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आतंक निरोधी दस्ते ने मोहम्मद फराज को अदालत में पेश करने के बाद 16 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस मामले में एटीएस की टीम नईम अब्दुल्ला को दबोचने की तैयारी में रवाना हो गई है। वहीं कांग्रेस नगर स्थित गिरफ्तार आरोपी के घर पर जाकर छानबीन की जा रही है। एटीएस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगालने का काम कर रही है। जुनेद / 12 जून