नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में कॉलोनी तो अधिकृत है, नक्शे भी पास हो सकते हैं, लेकिन बिल्डर माफिया कालकाजी समेत तुगलकाबाद एक्सटेंशन में हावी हैं। आठ फीट की गलियों में इमारतें इस तरह बनी हैं कि ऊपर देखने पर एक-दूसरे से छूती नजर आती हैं। इनके नक्शे पास नहीं। यहां स्वीकृत ऊंचाई से अधिक निर्माण, वेंटिलेशन की व्यवस्था न आपात निकासी है। 50-50 वर्ग गज के दो हिस्सों में बनी पांच मंजिला इमारत के बीच केवल एक पतली सीढ़ी है। इनके बीच बिजली व इंटरनेट वायर का मकड़जाल है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात जब पार्किंग एरिया में आग लगी तो इमारत चिमनी जैसी बन गई। तुगलकाबाद एक्सटेंशन, कालकाजी समेत अन्य इलाकों में तंग गलियां और बिना नक्शे के बनी इमारतें हादसों को न्योता देती हैं।. अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026