राज्य
13-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 26 अत्याधुनिक सेमी-आटोमैटिक पिस्टल, आठ कारतूस, तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट, थार और ऑल्टो कारें, छह मोबाइल और कई सिमकार्ड बरामद बरामद किए गए हैं। ये लोग मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खरगोन से अवैध हथियार लाकर उन्हें दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात मंजीत महल, जितेंद्र उर्फ गोगी और रणदीप भाटी गिरोह के गुर्गों को सप्लाई करते थे। डीसीपी नारा चैतन्य का कहना है कि एसीपी राहुल कुमार सिंह की टीम ने दो अलग-अलग आपरेशनों यह कार्रवाई की। पहले आपरेशन के तहत 22 मई को सेल की टीम ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (ताहिरपुर) के पास से रवि कुमार और सुनील तंवर को दबोच लिया गया। इनके बैग की तलाशी लेने पर 15 अवैध पिस्टल (10 रवि से और पांच सुनील से) बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि रवि, सुनील के कहने पर एमपी से हथियार लाया था। इसके बाद 24 मई को इनकी निशानदेही पर हथियारों के रिसीवर योगेश को द्वारका सेक्टर-सात से गिरफ्तार किया गया। उसकी गाड़ी के गुप्त केबिन (कैविटी) से चार पिस्टल और पांच कारतूस मिले। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026