राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। परीक्षा विशेष ट्रेनें 13 से 16 जून तक चलेंगी। नई दिल्ली से सहारनपुर के लिए 04425 नंबर की विशेष ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली से यह सुबह साढ़े चार बजे रवाना होकर सुबह साढ़े आठ बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, 04426 नंबर की विशेष ट्रेन सहारनपुर से शकूरबस्ती के लिए चलेगी। सहारनपुर से यह पूर्वाह्न 11.30 बजे रवाना होकर शाम 4.20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04427 नंबर की ट्रेन शूकरबस्ती से यह शाम सवा पांच बजे चलकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026