राज्य
13-Jun-2026


केदारनाथ (ईएमएस)। केदारनाथ और वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर देशभर में लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। केदारनाथ, वैष्णो देवी और अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का दक्षिण जिला साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाला एक पेशेवर वेब डेवलपर भी शामिल है। जांच में गिरोह का संबंध देशभर में दर्ज करीब 30 साइबर शिकायतों से जुड़ा मिला है और अब तक लगभग 10 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। दक्षिण जिला पुलिस की साइबर टीम ने ओमप्रकाश कुमार, रोहित कुमार और श्रेयांश तिवारी उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहा था। बिहार के नालंदा से ओमप्रकाश और रोहित को पकड़ा गया, जबकि गिरोह के कथित मास्टरमाइंड श्रेयांश तिवारी को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026