क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) आनंदवन-2 सोसाइटी स्कीम नंबर 140 में आयोजित 15 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन हुआ। मीट में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, स्लो साइकिल रेस और खाओ-पियो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई जिनमें 5 वर्ष से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा ले खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष गजेंद्र कदम ने की तथा पुरस्कार वितरण और विजेताओं का सम्मान पुरुषोत्तम मराठे, आरएस तोमर, डॉ. ओपी गुर्जर, ओंकार सांगोरे एवं केके अरोरा ने किया। - 14 जून 2026