क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन के मालवा चैप्टर ने सदस्यों के लिए आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता सीए रिशिर सोनी ने अपने वक्तव्य में सीए प्रोफेशन में एआइ के प्रयोग पर अपनी बात रखते कहा कि क्लाइंट से डाटा मांगना, आर्गेनाइज करना और संबंधित स्टाफ को प्रेषित करने की प्रक्रिया को ऑटोमेट, एआइ की सहायता से ड्राफ्टिंग और कस्टमाइज करना, बिना शुल्क के अवेलेबल टूल्स और किस कार्य के लिए किस प्रकार के टूल की आवश्यकता है आदि पर लाइव प्रशिक्षण दिया। जोनल चेयरमैन सीए राजेश सेलोत, सीए पुष्कर जैन, सीए आनंद जैन ने भी संबोधित किया। सीए स्वाति जैन, सीए मोहित नागोरी ने एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, स्टॉक एनालिसिस में एआइ के प्रयोग पर विचार रखे। सेमिनार आयोजन पर चैप्टर अध्यक्ष सीए अपूर्व कंसल ने कहा कि जेसीएएफ का लक्ष्य सदस्यों को एआइ के क्षेत्र में सक्षम बनाना है। इससे वे एआइ टेक्नोलॉजी और विभिन्न टूल्स का उपयोग कर अपनी प्रैक्टिस में बढ़ोतरी कर क्लाइंट्स को उचित सेवा प्रदान कर सकते हैं। एआइ अब एक कल्चर की तरह बढ़ रहा है। यह वर्तमान समय में सीए प्रोफेशन में बड़े बदलाव ला रहा। - 14 जून 2026