क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। महिला हिंसा एवं साइबर क्राइम पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चन्दन स्थित संस्था आस द्वारा संवादिनी परियोजना के तहत संचालित डिजिटल लर्निंग सेंटर पर किया गया। जिसमें एसआई शिवम ठक्कर एवं लीगल एडवाइजर अर्चना गोसर ने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा महिला हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधान बताए। कार्यक्रम आयोजन में संवादिनी प्रोजेक्ट की हेड माधुरी सिंह एवं टीम सदस्य कीर्ति, सीमा, दिव्या और अमरीन का विशेष सहयोग रहा। - 14 जून 2026