क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


- आज रोशनी घर पर होगा कांग्रेस का विशाल हल्लाबोल जन आंदोलन ग्वालियर ( ईएमएस ) । प्रदेश की भाजपा सरकार और विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आम जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपने, लगातार बढ़ती बिजली समस्याओं, घोषित-अघोषित बिजली कटौती तथा मनमाने और भारी-भरकम बिजली बिलों के माध्यम से किए जा रहे आर्थिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर उतरकर व्यापक जनसंघर्ष छेड़ेगी। इसी उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी, ग्वालियर परं कांग्रेस साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक के अंत में सभी कंाग्रेसजनो ने वार्ड 37 से काग्रेस पार्षद श्रीमती अनीता धाकड़ के पति कांग्रेस नेता मुकेश धाकड़ के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजली दी।  बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जून, सोमवार को प्रातः 10.30 बजे समस्त कांग्रेसजन महल गेट पर एकत्रित होकर रोशनी घर के लिए कूच करेंगे, जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल विशाल जनआंदोलन एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और आम नागरिक शामिल होकर भाजपा सरकार और बिजली कंपनी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, अघोषित बिजली कटौती समाप्त करने, मनमाने बिजली बिलों की जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की जाएगी।