इन्दौर (ईएमएस) तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित एक सम्मान समारोह में रक्तवीरों का सम्मान कर रक्तदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। विश्व रक्तदाता दिवस पर देपालपुर में आयोजित इस समारोह में जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने कहा कि रक्तदान केवल चिकित्सकीय आवश्यकता नहीं है, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष दिलीप डाबी, एडवोकेट योगेंद्र यादव तथा एडीपीओ विक्रम राव बेन ने भी संबोधित कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदाताओं को समाज का वास्तविक नायक बताते हुए कहा कि उनका यह योगदान अनेक परिवारों के लिए आशा और जीवन का संबल बनता है। समारोह में रक्त मित्र दौलत नागर एडवोकेट, देपालपुर सर्विस हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मोइनुद्दीन, रक्त सेवा संघ गौतमपुरा के राहुल बैरागी एवं राहुल तंवर तथा अब तक 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके नितिन जैन (इंस्पेक्टर, सीजीएसटी) को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीनियर सिविल जज रिजवाना कौसर, दिव्या श्रीवास्तव, अधिवक्ता चिंतामन बाथम, सचिन बैरागी, युवराज धाकड़, प्रमोद तिवारी, चंद्रेश यादव, रिजवान मंसूरी, निलेश सोलंकी, जितेंद्र परिहार, जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन हार्डिया ने किया। आभार अधिवक्ता पवन जोशी ने माना। आनंद पुरोहित/ 14 जून 2026