14-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कल रात करीब तीन बजे जुएं और जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते पुलिस ने एक पूल क्लब पर दबिश दे वहां से 32 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की। कारवाई लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर के 60 फीट रोड स्थित कथित पूल क्लब पर की गई। एसीपी पराग सैनी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित एक भवन की ऊपरी मंजिल स्थित पूल क्लब पर देर रात तक अवैध रूप से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दे मौके से पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और जुए में इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री जब्त कर हर्षित द्विवेदी, सुशील, जितेंद्र गुप्ता, सतीश सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जिस मकान में यह जुआं चल रहा था उस मकान मालिक की भूमिका और जुआ संचालन में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 14 जून 2026