14-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दो माह (1 अप्रैल से 31 मई) में सघन टिकट जांच अभियान चलाकर 1.68 लाख से अधिक अनियमित, बिना टिकट और अनबुक्ड लगेज मामलों का पता लगाया। इस कार्रवाई से रेलवे को 14.07 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान के दौरान 80 हजार बिना टिकट यात्रियों से 7.93 करोड़ रुपये तथा 88 हजार अनुचित या निम्न श्रेणी के टिकट पर उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों से 6.11 करोड़ रुपये वसूले गए। वहीं 1200 से अधिक ओवरलोडेड लगेज मामलों से 2.15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि टिकट जांच के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सुनील साहू / शहबाज / 14 जून 2026/ 07.00