14-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर जमात इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी ने सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ खान को मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। नवनियुक्त अध्यक्ष खान ने कहा कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कमेटी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।