क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


- मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रहे लोग हुए हादसे का शिकार जबलपुर, (ईएमएस)। रीवा-नागपुर हाईवे पर सिहोरा थानांतर्गत बरगी गांव के पुल के पास सोमवार 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। श्रद्धालुओं से भरी यह कार मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रही थी। कार में सवार 9 लोगों के घायलों होने की सूचना मिली है। घायलों का इलाज सिहोरा अस्पताल में किया जा रहा है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगी के पास कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। मौके पर लोगों ने तत्काल बचाज कार्य शुरु किया तथा पुलिस को सूचना दी। हादसे में तेंदूखेड़ा निवासी श्रद्धा ठाकुर, द्रोपती धुर्वे, भूमि गोंड, रोशनी गोंड, अंजलि गोंड, सूर्याश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, पूजा ठाकुर, और घनश्याम ठाकुर घायल हुए हैं। हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।-- - 15 जून 2026/ 03.44