क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


- जन्म प्रमाण पत्र, खाद्यान पर्ची के लाभ का वितरण दतिया ( ईएमएस ) | नगरपालिका परिषद श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया है। नगरपालिका भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष संजय महाना, सीएमओ राधेरमण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, पार्षद गण उपस्थित थे। केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के क्रम में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि 12 से 18 जून तक राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा 15 से 17 जून तक शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में पात्र हितग्राही अपने आवेदन प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त कर सकते है। शिविर में इकरा बानो, शबाना, माजिद, हर्षवर्धन सिंह, लक्ष्मी, आर्यन मीणा, मोहम्मद इरशाद को जन्म प्रमाण पत्र का लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही हितग्राही श्रीमती रुखसार, श्रीमती साइना, श्रीमती रेखा लोधा, श्रीमती सोनम धूलिया, श्री दीपचंद रेगर, श्रीमती रामेश्वरी लोधा को मौके पर ही खाद्यान पात्रता पर्ची प्रदाय की गई। श्री संजू गौड़ को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड तथा श्री अज़ीम शाह को राशनकार्ड का वितरण किया गया। शिविर में कुल 306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 124 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदन समयावधि के होने से उनके निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।