- आगामी 4 से 5 दिनों में देश के कई हिस्सों में मानसून की संभावना भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक कई स्थानों की बारिश की वजह से तापमान में राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद एक बार फिर लोगों को फिर बढ़ते हुए तापमान का सामना करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून लगातार धीरे-धीरे बढऩे की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की उत्तरी सीमा लगातार हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, पुरुलिया, धनबाद मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है और आगामी 4 से 5 दिनों में यह महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के बाकी हिस्सों जैसे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम की तरफ बढऩे की संभावना है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कई स्थानों पर मौसम अनुकूल बना रहेगा। आने वाले दिनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक मानसून के लगातार आगे बढऩे की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। एक जून से बारिश की स्थिति देखें तो राज्य में 14 जून तक औसत से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 47 फीसदी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 6 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि अभी मानसून की शुरूआत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ेगा और प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। विनोद / 15 जून 26