राज्य
15-Jun-2026


- संगठनों ने राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ डीए देने की मांग की भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) पिछले पांच माह से नहीं बढ़ाया गया है। भारत सरकार ने एक जनवरी से दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश संवर्ग के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को तो दे दिया गया, लेकिन राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि महंगाई का सामना करने के लिए ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाती है। अप्रैल में गैस के दाम 60 रुपये बढ़े हैं। वहीं मई 2026 में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के साथ खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इससे कर्मचारियों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए उधर, मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि जब यह सैद्धांतिक निर्णय हो चुका है कि भारत सरकार जिस तिथि से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि करेगी, उसी तिथि से उसका लाभ दिया जाएगा, तो इसमें अनावश्यक विलंब का कोई औचित्य नहीं है। सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए। विनोद / 15 जून 26